Bokaro News : कल कसमार आयेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Nov 2024 1:50 AM

विज्ञापन

Bokaro News : प्रशासन के अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा.

विज्ञापन

Bokaro News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 17 नवंबर को कसमार आयेंगे. इस दौरान प्रखंड के मंजूरा सपाहीटांड़ में गोमिया विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इस बार के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की ओर से गोमिया विधानसभा क्षेत्र की यह पहली बड़ी चुनावी सभा होगी. कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया. कार्यक्रम के लिए मंच समेत हैलीपेड स्थल की विधि व्यवस्था की जानकारी अधिकारियों ने ली. इसके अलावा आजसू पार्टी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भाजपा प्रखंड कार्यालय में बैठक की. इसकी जानकारी देते हुए आजसू पार्टी प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola