बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी दिल्ली में, केंद्रीय नेताओं से झारखंड के राजनीतिक हालात पर करेंगे विमर्श

Jharkhand News, रांची न्यूज : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी दिल्ली में हैं. वहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल सहित दूसरे मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और राज्य की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करेंगे. भाजपा विधायक दल के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिल सकते हैं. वहां वे पार्टी के कामकाज व झारखंड के राजनीतिक हालात की जानकारी देंगे.

बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी पार्टी के सांगठनिक कामकाज के साथ-साथ झारखंड के राजनीतिक हालात की भी जानकारी देंगे. श्री मरांडी गुरुवार को हैदराबाद भी जा सकते हैं. वह हैदराबाद में पार्टी के बीमार सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो व परिजन से मिल कर उनके स्वास्थ्य का हाल जानेंगे.
इधर, संसदीय बोर्ड की बैठक में हिस्सा लेने के लिए रांची से बीजेपी सांसद संजय सेठ सोमवार की शाम में दिल्ली रवाना हो गये. वे आज मंगलवार को होनेवाली संसदीय बोर्ड की बैठक में हिस्सा लेंगे और दो दिनों तक दिल्ली में रुकने के बाद आठ जुलाई को रांची वापस लौटेंगे.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए