ePaper

संकार्य क्षेत्र में ठेका मजदूरों को बायोमीट्रिक आरएफआइडी कार्ड की सुविधा

Updated at : 03 Jun 2024 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
संकार्य क्षेत्र में ठेका मजदूरों को बायोमीट्रिक आरएफआइडी कार्ड की सुविधा

बीएसएल : ठेका मजदूरों की देय सुविधाओं को समग्र रूप से सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी

विज्ञापन

बोकारो. ठेका मजदूरों को बायोमीट्रिक आरएफआइडी कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने की शृंखला में सोमवार को बोकारो स्टील प्लांट परिसर के अंदर ठेकेदारों के अधीन काम करने वाले ठेका श्रमिकों को बायोमीट्रिक आरएफआइडी कार्ड की सुविधा अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन तथा अतिरिक्त प्रभार संकार्य ) राजन प्रसाद व मुख्य महा प्रबंधक (सेवाएं ) अनिल कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) हरिमोहन झा की उपस्थिति में उपलब्ध करायी गयी. रवींद्र कुमार मिल-कमांडेंट, सीआइएसएफ, मानव संसाधन व सीआइएसएफ के अन्य अधिकारी की उपस्थिति में सीआइएसएफ पास अनुभाग में लगभग 100 ठेका मजदूरों को बायोमीट्रिक आरएफआइडी कार्ड पास जारी किया गया. इस सुविधा को चरणबद्ध तरीके से सभी ठेका श्रमिकों को प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे न सिर्फ ठेका मजदूरों की पहचान सुनिश्चित की जा सकेगी, बल्कि ठेका मजदूरों की देय सुविधाओं को समग्र रूप से सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी.

674 बच्चों ने 11 अलग-अलग खेलों में लिया प्रशिक्षण

बोकारो.

बीएसएल के क्रीड़ा एवं नागरिक सुविधाएं विभाग की ओर से सेक्टर-04 एमकेएम स्टेडियम में आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर- 2024 का समापन सोमवार को हुआ. मुख्य अतिथि निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी उपस्थित थे. बता दें कि शिविर में 674 बच्चों ने 11 अलग-अलग खेलों में नेशनल, इंटरनेशनल व एनआईएस प्रशिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त किया. इन खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, क्रिकेट, फ़ुटबॉल, हैंडबाल, कबड्डी, खोखो, वालीबॉल, शतरंज व तीरंदाजी शामिल थे. मुख्य अतिथि ने समापन समारोह में प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया. मौके पर अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा ) सुरेश रंगानी , अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन तथा अतिरिक्त प्रभार संकार्य) राजन प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) हरिमोहन झा , मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) कुंदन कुमार , महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) एके अविनाश, सहायक महा प्रबंधक (क्रीड़ा एवं नागरिक सुविधाएं) एस रजक समेत अन्य वरीय अधिकारी, विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक बच्चे व अभिभावक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola