चहारदीवारी से टकरायी बाइक, युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2024 11:43 PM
चहारदीवारी से टकरायी बाइक, युवक की मौत
कथारा. सीसीएल कथारा कोलियरी सुरक्षा विभाग कार्यालय के निकट वाशरी जाने वाली मुख्य सड़क के बगल में पीओ कार्यालय की चहारदीवारी से मंगलवार सुबह लगभग सात बजे एक बाइक (जेएच9/बी-6685) टकरा गयी. बाइक चालक लक्की कुमार तुरी (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीजीएच रेफर कर दिया. बोकारो ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गयी. लक्की बोडिया बस्ती निवासी सुकर तुरी का पुत्र था. बाइक में बाजारटांड़ डोम पाड़ा का एक युवक भी सवार था. घटना में उसे मामूली चोट लगी और वह वहां से भाग गया था. इधर, बोकारो थर्मल की पुलिस कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंची और डॉ बीके झा से घटना की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










