Bokaro News : सीटीपीएस की सात नंबर यूनिट की मरम्मत करेगी भेल कंपनी

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 15 Jun 2025 11:14 PM

विज्ञापन

Bokaro News : चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट की 250 मेगावाट क्षमता वाली सात नंबर यूनिट में दस दिन पहले आयी तकनीकी खराबी की मरम्मत भेल कंपनी करेगी.

विज्ञापन

चंद्रपुरा. चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट की 250 मेगावाट क्षमता वाली सात नंबर यूनिट में दस दिन पहले आयी तकनीकी खराबी की मरम्मत भेल कंपनी करेगी. इसके लिए भेल व उनकी एजेंसियों के अधिकारियों, एक्सपर्ट व कर्मियों का आना शुरू हो गया है. भेल द्वारा निर्माण की गयी इस यूनिट के रोटर व जेनरेटर में खराबी आयी है. सीटीपीएस के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान विजयानंद शर्मा ने बताया कि इस यूनिट को इसी महीने ओवर वायलिंग के लिए बंद करना था, मगर उसके पहले खराबी आ गयी. अब मरम्मत व ओवर वायलिंग का काम एक साथ चलेगा. इस काम में दो से तीन महीने का समय लग सकता है. फिलहाल आठ नंबर यूनिट (250 मेगावाट) से विद्युत उत्पादन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola