ePaper

बीजीएच के ओपीडी का शेड्यूल बदला, परिवर्तित समय सारणी हुआ प्रभावी

Updated at : 18 Jul 2024 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
बीजीएच के ओपीडी का शेड्यूल बदला, परिवर्तित समय सारणी हुआ प्रभावी

बोकारो जनरल हॉस्पिटल प्रबंधन ने जारी किया रिवाइज्ड शेड्यूल

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) की ओर से संचालित बोकारो जनरल हॉस्पिटल (बीजीएच) के ओपीडी वर्किंग शेड्यूल में बदलाव किया गया है. बीजीएच प्रबंधन की ओर से रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया गया है. बीजीएच की अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वर्षा घाणेकर की ओर से जारी सूचना के अनुसार ओपीडी सेवा की परिवर्तित समय सारणी बुधवार से प्रभावी हो गयी है. समय सारणी में परिवर्तन जनरल मेडिसिन विभाग में किया गया है.

ओपीडी-2 व ओपीडी-3 का री-शिड्यूल

बीजीएच ओपीडी के नये शेड्यूल के अनुसार ओपीडी-2 में सोमवार को डॉ डीबी प्रभाष व डॉ गौरव, मंगलवार को डॉ डीबी प्रभाष व डॉ जयश्री, बुधवार को डॉ डीबी प्रभाष व डॉ तनय, गुरुवार को डॉ डीबी प्रभाष व डॉ शुभाशीष, शुक्रवार को डॉ डीबी प्रभाष व डॉ सहेली और शनिवार को डॉ डीबी प्रभाष व डॉ अमित आनंद सेवा देंगे. ओपीडी-3 में सोमवार को डॉ बीबी करुणामय व डॉ आकाश कांत, मंगलवार को डॉ एसके चौबे, बुधवार को डॉ वीसी झा, गुरुवार को डॉ बीबी करुणामय व डॉ साकेत मिश्रा, शुक्रवार को डॉ एसके चौबे और शनिवार को डॉ वीसी झा अपनी सेवाएं देंगे.

ओपीडी-4 व कमरा सं-104 का री-शिड्यूल

ओपीडी-4 में सोमवार को डॉ विकास, मंगलवार को डॉ दीपा, बुधवार को डॉ राकेश कुमार सिन्हा, गुरुवार को डॉ विकास/डॉ आकाश कांत, शुक्रवार को डॉ साकेत मिश्रा और शनिवार को डॉ किरण कुमारी सेवा देंगे. बीजीएच के कमरा संख्या 104 में सोमवार व मंगलवार को डॉ वर्षा कुमारी व डॉ अमृता कुमारी, बुधवार व गुरुवार को डॉ जी विशाल व डॉ अमृता कुमारी, शुक्रवार व शनिवार को डॉ संदीप कुमार सिंह व डॉ अमृता कुमारी सेवा देंगे.

ओपीडी-105 व ओपीडी-7 का री-शिड्यूल

ओपीडी-105 में सोमवार को डॉ विजय कुमार, मंगलवार को डॉ एस मारडी, बुधवार को डॉ सुनील कुमार, शुक्रवार को डॉ एस मार्डी व शनिवार को डॉ सुनील कुमार सेवा देंगे. ओपीडी 116 में सोमवार व गुरुवार को डॉ मनोज कुमार सेवा देंगे. ओपीडी 7 मंगलवार को डॉ अनिल कुमार अग्रवाल, बुधवार को डॉ आरके गौतम, गुरुवार को डॉ प्रदीप कुमार, शुक्रवार को डॉ अनिल कुमार अग्रवाल व शनिवार को डॉ आरके गौतम सेवा देंगे. ओपीडी 1 जनरल मेडिसिन में सोमवार से शनिवार तक डॉ मोनीदीपा सहाय सेवा देंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola