Bokaro News : मेले 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल, 65 कॉमर्शियल स्टॉल की बुकिंग शुरू

Bokaro News : बीएसएल की ओर से पुस्तकालय मैदान-05 में दो दिवसीय बसंत मेला आठ से
Bokaro News : गीत-संगीत, रॉक बैंड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हस्तशिल्प व अन्य प्रदर्शनी, बोकारो स्टील प्लांट व अन्य संस्थानों के स्टॉल, फूड स्टॉल, लक्की कूपन रैफल ड्रा, विभिन्न प्रकार के मनोरंजक आयोजन दो दिवसीय बसंत मेला में देखने को मिलेगा. बीएसएल की ओर से पुस्तकालय मैदान-05 में दो दिवसीय बसंत मेला 08-09 मार्च को लगाया जायेगा. मेला में 100 से अधिक स्टॉल लगेंगे. इनमें 65 कॉमर्शियल स्टॉल होंगे, जिसकी बुकिंग शुरू है. अब तक दो दर्जन से अधिक कॉमर्शियल स्टॉल की बुकिंग हो चुकी है. मेला में खाने-पीने का 10 फूड स्टॉल भी होंगे, जिसकी बुकिंग प्रक्रिया भी चल रही है. इसके अलावा जो शेष स्टॉल होगा, वह बीएसएल व महिला समिति बोकारो का होगा. मेला स्थल पर स्टॉल के निर्माण का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है.
मेले में दिखेगी देश की सभ्यता व संस्कृति की झलक :
मेला में बीएसएल के विभिन्न विभाग की कार्यप्रणाली व अन्य जानकारी से लोगों को अवगत कराने के लिए स्टॉल्स लगेंगे. इनमें प्लांट के प्रमुख शॉप्स, बीजीएच, उद्यान, क्रीड़ा एवं नागरिक सुविधाए, अग्निशमन सेवाएं, सीएसआर, जनसंपर्क जैसे विभागों की ओर से भी स्टाल्स लगेंगे. मेला में देश की सभ्यता व संस्कृति की झलक को प्रस्तुत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी. गीत-संगीत, रॉक बैंड जैसे मनोरंजक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा. महिला समिति बोकारो की ओर से विविध वस्तुओं की प्रदर्शनी के साथ कॉमर्शियल स्टाल व फूड स्टॉल भी लगेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




