Bokaro News : धूमधाम से मना बांग्ला नववर्ष

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : धूमधाम से मना बांग्ला नववर्ष

Bokaro News : बंगाली समाज के लोगों ने बांग्ला नववर्ष धूमधाम से मनाया.

विज्ञापन

चास और बोकारो में बंगाली समाज के लोगों ने बांग्ला नववर्ष बुधवार को धूमधाम से मनाया. एक-दूसरे को बधाई दी. घर व दुकान की सफाई कर पूजा की. घरों में पकवान बनाये गये. बंगाली समुदाय के लोग इस दिन शादी, गृह प्रवेश, मुंडन व नये सामान की खरीदारी करना शुभ मानने हैं. गांवों में आज से हरि कीर्तन शुरू हुआ, जो पूरे महीना भर चलेगा. कालीबाड़ी समिति द्वारा बोकारो सेक्टर आठ स्थित कालीबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में सुबह से ही लोग अपने परिवार के साथ पहुंचने लगे और पूजा की. शाम को संगीत संध्या का आयोजन हुआ. इसमें विभिन्न बंगाली संस्थाओं के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. रात्रि को आरकेस्ट्रा का आयोजन हुआ. इससे पहले समिति के अध्यक्ष देबू पाल व अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के आयोजन में महिला समिति की चैताली दास, स्वरूप दास, माधवी घोष, पीके दास, सुशांत चटर्जी, शरदेंदु घोषाल, डीके कुंडू, पार्थ घोष, अमित मजूमदार, डॉ अनिंदो मंडल, देवासी सहाना, विवेकानंद मुखर्जी, अनूप प्रमाणिक, संध्या पाल, शायनी भंडारी, तड़ित मुखोपाध्याय, गौतम गोराई, मिताली गोराई, सुबीर नदी, अंजन कांजीलाल, शिवदास आचार्य, मंदिर के मुख्य पुरोहित तरुण बनर्जी, विशाल खवास, सिद्धेश्वर घोषाल, गेंदु महतो आदि का योगदान रहा.

हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

मानभूम सांस्कृतिक परिषद व भारती संघ चास की ओर से चास पुराना बाजार स्थित हाराधन सिंह सभागार में बांग्ला नववर्ष धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. स्थानीय कलाकार संजीव मजूमदार, लिपि बोस, अमरजीत सिन्हा, अन्वेशा राज, नेहा सिंह, प्रियंका कुमारी, श्वेता सिंह, आराध्या, अनुष्का पांडेय, अपर्णा लाहा ने बांग्ला लोक संगीत, रवींद्र संगीत, कविता पाठ व नृत्य नाट्य प्रस्तुत किया. लोगों ने एक-दूसरे को बांग्ला नववर्ष की बधाई दी. आयोजन में रामदास लाहा , मथुरा मोदक, जगन्नाथ बाउरी, सुकुमार साहा, श्यामल सिन्हा, तारक घोषाल, सत्यनारायण मोदक, मनोज कुमार साहा, सत्यनारायण साहा, बंकू बिहारी सिंह, समीर दास आदि का योगदान रहा .

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola