Bokaro News : गिरफ्तार नक्सली रणविजय महतो ने पुलिस को दीं कई जानकारियां

Bokaro News : गिरफ्तार रणविजय महतो ने चार दिनों की रिमांड अवधि में पूछताछ के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं. रिमांड की समयसीमा खत्म होने के बाद मंगलवार को पुलिस ने उसे तेनुघाट जेल भेज दिया.
बेरमो. एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक दा के साथ झुमरा पहाड़ पर नक्सलियों की उच्चस्तरीय बैठक होनेवाली थी. इसमें शामिल होने 15 लाख के इनामी नक्सली रणविजय महतो का दस्ता जा रहा था. इसकी भनक पुलिस को लग गयी थी. रणविजय अपने साथी साहेबराम मांझी, मनोज टुडू, शांति और अरविंद यादव को बंदरचुआं-जरवा जंगल में छोड़ कर अपने गांव चंद्रपुरा के (बेहराटांड़) नर्रा जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने बीएड काॅलेज के समीप घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया था. उसी रात पुलिस ने बंदरचुआं-जरवा जंगल में चढ़ाई की. यहां मुठभेड़ में नक्सली मनोज टुडू और शांति मारे गये. कई नक्सली भाग गये थे.
गिरफ्तार रणविजय महतो ने चार दिनों की रिमांड अवधि में पूछताछ के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं. रिमांड की समयसीमा खत्म होने के बाद मंगलवार को पुलिस ने उसे तेनुघाट जेल भेज दिया. वहीं, हिरासत में लिये गये होपन मांझी को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है. पेंक-नारायणपुर थाना में दो मामले दर्ज किये गये हैं. कांड संख्या 3/25 में नक्सली रणविजय महतो उर्फ नेपाली महतो उर्फ रंजय और कांड संख्या 04/25 में नक्सली साहेबराम मांझी, अरविंद यादव, मनोज टुडू, शांति सहित अन्य पर मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार रणविजय महतो से चार दिनों तक पूछताछ होती रही. बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग जिले की पुलिस के अलावा सीआइडी, आइइबी और विशेष शाखा की टीम भी पूछताछ में शामिल रही.प्रयाग मांझी दस्ते का नक्सली दंपती गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद
पीरटांड़. गिरिडीह पुलिस ने एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी दस्ते के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. भाकपा माओवादी संगठन के सदस्य तालेश्वर हांसदा उर्फ सेरमा व मालती मुर्मू उर्फ गुड्डी पति-पत्नी हैं. मधुबन थाना में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एएसपी अभियान सुरजीत कुमार ने बताया कि टेसाफूली इलाके में माओवादी संगठन का दस्ता घूम रहा था. सुरक्षा बलों ने छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया. इस दौरान तालेश्वर के पास से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस तथा उसकी जैकेट से नौ एमएम की दो जिंदा गोली बरामद की गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




