Bokaro News : सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील

Bokaro News : सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

बीएसएल के नगर सेवा-जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत टाउनशिप और आसपास के क्षेत्रों से सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. अभियान सेक्टर-1सी से एसबीआइ शाखा तक चला. इस दौरान स्वच्छता कर्मियों ने स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और राहगीरों को सिंगल-यूज प्लास्टिक के बदले पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया.

मानव शृंखला बना कर दिया सुरक्षा जागरूकता का संदेश

बोकारो इस्पात संयंत्र परिसर में सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को प्लांट प्लाजा रोड पर सीआरएम–III विभाग से प्लांट प्लाजा गोलचक्कर तक मानव शृंखला बनायी गयी. इसमें संयंत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मियों ने भाग लिया. अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त के मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन में संयंत्र के विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक और उनके साथ सभी विभागीय सुरक्षा अधिकारी (डीएसओ) व सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शामिल हुए. सड़क सुरक्षा और कार्यस्थल पर निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन की शपथ ली.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola