ePaper

फुसरो के एक और व्यवसायी को रंगदारी के लिए धमकी

Updated at : 17 Jun 2024 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
फुसरो के एक और व्यवसायी को रंगदारी के लिए धमकी

फुसरो के एक और व्यवसायी को रंगदारी के लिए धमकी

विज्ञापन

फुसरो. सोमवार को फिर फुसरो बाजार के एक ओर स्वर्ण व्यवसायी को मेजर के नाम से रंगदारी के लिए धमकी दी गयी है. उन्हें 447449692826 नंबर से ऑडियो व रिकॉर्डिंग कॉल आया है. इसमें 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की बात कही गयी है. इस मामले की सूचना बोकारो डीआइजी, एसपी व बेरमो थाना प्रभारी को दी गयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बिहार के नवादा से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. फुसरो में हुई फायरिंग की घटना में उसके शामिल होने की संभावना है. लेकिन पुलिस इस मामले में कुछ बताने से इनकार कर रही है. 12 जून को ज्ञान ज्वेलरी में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने धनबाद के वासेपुर और फुसरो से कई लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था. पूछताछ के बाद इन लोगों को छोड़ दिया गया है. वहीं लगातार व्यवसायियों को मिल रही धमकी से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. 17 मई को फुसरो के मोती अलंकार ज्वेलर्स और 12 जून को ज्ञान ज्वेलरी में हुए फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस अब तक उद्भेदन नहीं कर पायी है. इसके कारण लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. फुसरो के लोग लगातार पुलिस से मामले का उद्भेदन करने की मांग कर रहे है. फुसरो और बोकारो थर्मल के एक दर्जन से अधिक दुकानदार और कोयला व्यवसायियों को मेजर के नाम से धमकी मिल चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola