Bokaro News : अज्ञात ने जला दी बाइक
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 03 Nov 2025 11:38 PM
Bokaro News : बोकारो थर्मल में घर के बाहर खड़ी एक बाइक में किसी ने आग लगा दी.
बोकारो थर्मल, गोविंदपुर सी पंचायत अंतर्गत पिरवाटांड़ में रविवार की रात को अरमान अली खान के घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक (जेएच 09 बीएफ 7507) में किसी ने आग लगा दी. बाइक बुरी तरह जल गयी. बाइक अरमान की मां मुमोनी खान के नाम पर निबंधित थी. अरमान डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है. घटना की जानकारी सोमवार की सुबह में हुई. सूचना पर थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव मुखिया विकास सिंह व राजद नेता जोधन नायक आदि के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की. मुखिया ने बाइक जलाने वाले की पहचान बताने वाले को अपनी तरफ से पांच हजार रुपया इनाम देने की घोषणा की.
एक ऑटो को भी जलाने की कोशिश
इधर, रविवार की ही रात को मुर्गी फार्म कॉलोनी में रूपेश कुमार के ऑटो में भी किसी ने जलाने की कोशिश की. हालांकि ऑटो का केवल पर्दा ही जला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










