Bokaro News : ऊपरघाट के जंगल से एके-47 और 100 राउंड कारतूस बरामद

Published at :01 Feb 2025 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : ऊपरघाट के जंगल से एके-47 और 100 राउंड कारतूस बरामद

Bokaro News : नावाडीह प्रखंड अंतर्गत पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के डेगागढ़ा-गालोडीह जंगल में नक्सलियों द्वारा छुपाया गया एक एके-47, 100 राउंड कारतूस, एक पिट्टू, वर्दी सहित दवाइयां पुलिस ने बरामद किया.

विज्ञापन

बेरमो. नावाडीह प्रखंड अंतर्गत पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के डेगागढ़ा-गालोडीह जंगल में नक्सलियों द्वारा छुपाया गया एक एके-47, 100 राउंड कारतूस, एक पिट्टू, वर्दी सहित दवाइयां पुलिस ने बरामद किया. जानकारी के अनुसार जगुआर, सीआरपीएफ और जिला बल द्वारा चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान शनिवार को सफलता मिली है. सूत्रों के अनुसार इस दौरान लैंड माइन भी बरामद किया गया. इसे जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया गया. विस्फोट की आवाज आसपास के गांवों में भी सुनी गयी है. मालूम हो कि 22 जनवरी को बंदराचुआ-जरवा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बच मुठभेड़ हुई थी. इसके बाद नक्सली जंगल में हथियार व अन्य सामान छुपा कर भाग गये थे. इसे लेकर पुलिस घेराबंदी कर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में बेरमो डीएसपी के अलावा जगुआर, सीआरपीएफ, नावाडीह और पेंक-नारायणपुर थाना की पुलिस शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola