ePaper

Bokaro News : वार्ता के बाद विस्थापितों की भूख हड़ताल समाप्त

Updated at : 22 Jan 2026 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : वार्ता के बाद विस्थापितों की भूख हड़ताल समाप्त

Bokaro News : कथारा में विस्थापितों की भूख हड़ताल वार्ता के बाद समाप्त हो गयी.

विज्ञापन

सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम कार्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष विस्थापितों की भूख हड़ताल दूसरे दिन बुधवार की शाम को वार्ता के बाद समाप्त हो गयी. जीएम कार्यालय के सभागार में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो की अध्यक्षता में क्षेत्रीय प्रबंधन, प्रशासन व विस्थापित प्रतिनिधियों की त्रिपक्षीय वार्ता हुई. प्रबंधन की ओर से कहा गया कि पेप कार्ड के लिए क्षेत्र के 300 विस्थापितों का आवेदन जमा हुआ है. इसमें से 30 लोगों को एक फरवरी से पेप कार्ड निर्गत किया जायेगा. अन्य कोई विस्थापित आवेदन जमा करना चाहते हैं तो एक माह का अतिरिक्त समय दिया जायेगा.

विस्थापित गांवों की समस्याएं दूर करने का निर्देश

सांसद ने कहा कि आउटसोर्स के कार्य में 80 प्रतिशत विस्थापित परिवार के लोग रहेंगे. इसके लिए गांव के लोग कमेटी बना कर प्रबंधन को सूची दें. टेक्निकल लोग नहीं मिलेंगे, तभी प्रबंधन द्वारा बाहर से लिया जायेगा. प्रबंधन लेबर एक्ट का पालन करे, ऐसा नहीं किया जाता है तो कार्रवाई के लिए लिखा जायेगा. बोडिया बस्ती समेत आसपास के विस्थापित गांवों में पेयजल, बिजली, सड़क की समस्या है. प्रबंधन द्वारा सर्वे करा कर इसे दूर कराने का प्रयास किया जायेगा. अन्य मांगों पर जल्द पहल करवाने का आश्वासन दिया गया. विस्थापित प्रतिनिधियों ने कहा कि मांगों पर प्रबंधन द्वारा जल्द पहल नहीं की गयी तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. वार्ता के बाद भूख हड़ताल पर बैठे 18 ग्रामीणों को जूस पिला कर आंदोलन समाप्त कराया गया.

वार्ता में विस्थापित प्रतिनिधि संतोष कुमार महतो, जुगनू यादव, मुकेश सिंह, मुखिया कामेश्वर महतो, पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, खिरोधर यादव, मोहन यादव, जगदीश घोष, धनेश्वर महतो, प्रबंधन की ओर से जीएम संजय कुमार, जारंगडीह पीओ पीके सेन गुप्ता, कथारा पीओ रंजीत कुमार, एसओपी माधुरी मडके, एसओ पीएंडपी अर्जुन कुमार प्रसाद, एसओ सेल्स विजय कुमार, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी एसके गुप्ता, राहुल कुमार सिंह, सुरक्षा प्रभारी इबरार हुसैन और प्रशासन की ओर से बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola