Bokaro News : रील बनाने के चक्कर में एक किशोर की मौत, दूसरा गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : रील बनाने के चक्कर में एक किशोर की मौत, दूसरा गंभीर

Bokaro News : बालीडीह थाना क्षेत्र में रील बनाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया.

विज्ञापन

बालीडीह थाना क्षेत्र में रविवार को रील बनाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. रील बनाने के चक्कर में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया. जानकारी के अनुसार, बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी के कौशिक शर्मा (16) और अभिमन्यु (16) अपने साथियों के साथ बोकारो रेलवे गुड साइडिंग एन केबिन के पास रील बनाने पहुंचे थे. इसी दौरान दोनों एक खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गये. ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह झुलस गये और नीचे गिर पड़े. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद कौशिक शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि अभिमन्यु का इलाज जारी है. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.

मौके पर मौजूद था पांच से सात किशोरों का समूह

घटना की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं, अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. बताया जा रहा है कि मौके पर पांच से सात किशोरों का समूह मौजूद था, जिनमें से बाकी नीचे खड़े थे, जबकि दो किशोर मालगाड़ी पर चढ़े थे. इस हादसे ने एक बार फिर सोशल मीडिया के लिए खतरनाक स्टंट करने के जोखिम को उजागर कर दिया है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola