Bokaro News : रानीबाग से 76 टन अवैध कोयला जब्त

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 11 Apr 2025 10:29 PM

विज्ञापन

Bokaro News : रानीबाग फुसरो में पुलिस प्रशासन व सीसीएल के सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर 76 टन अवैध कोयला जब्त किया.

विज्ञापन

फुसरो. बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीबाग फुसरो में शुक्रवार को बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह व सीसीएल ढोरी एरिया सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई छापेमारी में 76 टन अवैध कोयला जब्त किया गया. इस कोयला को अमलो क्रेशर में डंप पर प्रबंधन को सौंप दिया गया. सीओ व सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि कोल स्टॉक से लगातार कोयला चोरी कर रानीबाग में स्टॉक किये जाने की सूचना मिल रही थी. इसी के आधार पर कार्रवाई की गयी. कोयला चोरों व तस्करों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी. छापेमारी में बेरमो थाना के एएसआइ ननका उरांव, सीआइएसएफ इंस्पेक्टर एके सिंह, सुरक्षा विभाग के अनाम वारीश, मानिक दिगार, धनेश राम, जितेंद्र रजक आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola