Bokaro News :हेलमेट नहीं पहनने वाले 60 बाइक चालकों पर लगाया जुर्माना
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : डीटीओ के नेतृत्व में बालीडीह थाना क्षेत्र में चलाया गया वाहन जांच अभियान
विज्ञापन
Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मारुति मिंज के नेतृत्व में बालीडीह थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों की जांच की गयी. जांच के क्रम में 60 दो पहिया वाहन चालक ऐसे पाये गये, जिन्होंने हेलमेट का उपयोग नहीं किया था. इनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत जुर्माना लगाया गया.
सड़क सुरक्षा को लेकर काउंसलिंग :
सभी दोपहिया वाहन चालकों को बालीडीह थाना में बैठा कर सड़क सुरक्षा से संबंधित काउंसलिंग दी गई. उन्हें हेलमेट की अनिवार्यता, उसके लाभ व सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के महत्व के बारे में बताया गया. वाहन चालकों को निर्देश दिया गया कि भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करें. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें. डीटीओ ने बताया : बालीडीह थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि ऐसे वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार चलाये जायेंगे, ताकि सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ किया जा सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










