छह दिन में 540 सैंपल भेजे गये, रिपोर्ट आयी मात्र 267 की

जिला स्वास्थ्य विभाग को कोरोना जांच को लेकर स्वाब सैंपल लेने की रफ्तार ही धीमी करनी पड़ रही है. इसका कारण है कि बोकारो जिला के सैंपलों की रिपोर्ट आने में देरी
बोकारो : जिला स्वास्थ्य विभाग को कोरोना जांच को लेकर स्वाब सैंपल लेने की रफ्तार ही धीमी करनी पड़ रही है. इसका कारण है कि बोकारो जिला के सैंपलों की रिपोर्ट आने में देरी. 10 से 15 जून के बीच 540 स्वाब सैंपल लेकर जांच के लिए धनबाद पीएमसीएच भेजे गये. इसमें से मात्र 267 सैंपल की ही रिपोर्ट आयी है.
मंगलवार तक कुल पेंडिंग केस की संख्या 871 हो गयी. इमरजेंसी सैंपलिंग की रिपोर्ट ही सैंपलिंग के दिन ही मिल पाती है. मालूम हो कि बोकारो जिला के स्वाब सैंपल जांच के लिए अभी धनबाद पीएमसीएच ही भेजे जाते हैं. पहले रांची और जमशेदपुर भेजे जाते थे. सदर अस्पताल में टूनेट मशीन लगाने का भी फायदा विभाग को अधिक नहीं मिल रहा है.
धनबाद पीएमसीएच भेजा जाता है सैंपल
तारीख सैंपल गये रिपोर्ट आयी
10 जून 073 05
11 जून 050 29
12 जून 054 53
13 जून 129 58
14 जून 067 61
15 जून 167 61
जांच रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है. अधिक संख्या में सैंपल इकट्ठा करने के बजाय स्वाब सैंपल लेने की रफ्तार बीच-बीच में कम करनी पड़ती है. रिपोर्ट आने की रफ्तार जब बढ़ती है तो स्वाब सैंपल लेने की रफ्तार बढ़ा दी जाती है.
डॉ एके पाठक, सिविल सर्जन, बोकारो
Posted by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




