Bokaro News : तीन दिन में 29 पुलिस अधिकारी व जवान सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : तीन दिन में 29 पुलिस अधिकारी व जवान सस्पेंड

Bokaro News : बोकारो में तीन दिनों में 30 पुलिस अधिकारियों व जवानों पर कार्रवाई हुई है.

विज्ञापन

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने तीन दिनों (11 से 13 अप्रैल) में तीन थाना के 30 पुलिस अधिकारियों व जवानों पर कार्रवाई की है. 11 अप्रैल को अनुशासनहीनता के मामले में चंद्रपुरा थानेदार को सस्पेंड किया. 11 अप्रैल की देर रात को पुष्पा हत्याकांड को लेकर पिंड्राजोरा थाना के 28 पुलिस अधिकारियों व आरक्षियों को सस्पेंड किया गया. इस मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसपी को ही हटाने की मांग की है. इसके बाद 12 अप्रैल को चास थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी को फोन पर एक व्यक्ति के साथ अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस लाइन भेज दिया गया. इधर, कार्रवाई को लेकर सोशल साइट पर लगातार कमेंट किये जा रहे है. कुछ लोग कार्रवाई को जायज ठहरा रहे हैं. सोशल साइट पर आम लोग जमकर भड़ास निकाल रहे है.

जनता से पुलिस कार्यशैली व व्यवहार की फीडबैक लेंगे एसपी

बोकारो जिला में 43 थाना व ओपी संचालित है. थाना में पदस्थापित थाना प्रभारी से लेकर अन्य अधिकारी व आरक्षी का व्यवहार जनता के प्रति कैसा है. इसकी जानकारी लेने की रणनीति एसपी हरविंदर सिंह ने तैयार की है. खुद क्षेत्र भ्रमण पर निकलेंगे. थाना जाने से पहले थाना के पुलिस अधिकारी व सिपाही की कार्यशैली व व्यवहार की जानकारी जनता से लेंगे. थाना क्षेत्र की जनता से सीधे मिलेंगे. जनता के साथ संवाद करेंगे. हर पुलिस अधिकारी व सिपाही के कार्यशैली व व्यवहार की समीक्षा करेंगे. उसके अनुसार फीडबैक तैयार करेंगे. उसके अनुसार पुलिस अधिकारी व सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. साथ ही साथ जनता के साथ बेहतर व्यवहार करनेवाले पुलिस अधिकारी व सिपाही को समय-समय पर विभाग द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा. एसपी ने कहा कि समय-समय पर क्षेत्र भ्रमण कर जनता के साथ पुलिस के कार्यशैली व व्यवहार की जानकारी ली जाती है. अनुशासन हर हाल में जरूरी है. बेहतर कार्यशैली वाले पुलिस अधिकारी व जवान सम्मानित होते है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola