Bokaro News : बीएसएल में 160 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बीएसएल में 160 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Bokaro News : बीएसएल की ओर से 160 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा.

विज्ञापन

बीएसएल की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तृतीय चरण के अंतर्गत 160 युवाओं को विभिन्न तकनीकी व गैर-तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जायेगा. योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह लगभग 9,000 रुपया का मानदेय भी मिलेगा, जो भारत सरकार व कंपनी के संयुक्त सहयोग से दिया जायेगा.

आवेदन की अंतिम तिथि है 25 अप्रैल

योजना के तहत पात्रता के अनुसार आइटीआइ, डिप्लोमा, स्नातक व 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है. प्रशिक्षण इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, सिविल, इंस्ट्रूमेंटेशन, पीएलसी लैब, पावर डिस्ट्रीब्यूशन, मेटलर्जी, लॉजिस्टिक्स, एचआर, कंप्यूटर ऑपरेशन, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, हाइड्रोलिक्स तथा सिरेमिक इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्र में दिया जायेगा. इंटर्नशिप की अवधि नौ महीने की होगी होगी.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola