ePaper

रैयतों को भू-अर्जन ने भेजा नोटिस

Updated at : 14 Feb 2020 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
रैयतों को भू-अर्जन ने भेजा नोटिस

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोर लेन पुल व पहुंच पथ निर्माण के लिए जिला भू-अर्जन शाखा ने रैयतों को नोटिस भेजा. जिस जमीन पर पुल व पहुंच पथ का निर्माण कार्य किया जायेगा, उसका आकलन भू-अर्जन विभाग करेगा. जमीन का आकलन करने के बाद एस्टिमेट तैयार कर उसका एप्रूवल लेने के बाद रैयतों […]

विज्ञापन

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोर लेन पुल व पहुंच पथ निर्माण के लिए जिला भू-अर्जन शाखा ने रैयतों को नोटिस भेजा. जिस जमीन पर पुल व पहुंच पथ का निर्माण कार्य किया जायेगा, उसका आकलन भू-अर्जन विभाग करेगा. जमीन का आकलन करने के बाद एस्टिमेट तैयार कर उसका एप्रूवल लेने के बाद रैयतों को एक बार फिर नोटिस जारी किया जायेगा, ताकि उन्हें जमीन का मुआवजा देकर जमीन का अधिग्रहण कर लिया जाये. इससे पहले भू-अर्जन के लिए अधिघोषणा प्रकाशित की जा चुकी है.

भू-अर्जन के मुआवजे के लिए मिला है 15 करोड़: जिला भू-अर्जन विभाग ने पुल निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक को 59 करोड़ 12 लाख 33 हजार 718 रुपये के भुगतान के लिए पत्र भेजा था, ताकि रैयतों को भुगतान किया जा सके. इस पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने जिला भू-अर्जन विभाग को 15 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के लिए उपलब्ध करा दिया है.
चार मौजे की जमीन का होगा भू-अर्जन: सरकार विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोर लेन पुल व पहुंच पथ निर्माण के उद्देश्य से भू-अर्जन करेगी. समानांतर सेतु व इसका पहुंच पथ बनाने के लिए चार मौजे की जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा. खरीक अंचल के महादेवपुर मौजा में 40 एकड़ 36 डिसमिल जमीन का अधिग्रहण होगा. इसमें 24 डिसमिल जमीन बिहार सरकार की है और शेष रैयती. इस्माईलपुर अंचल के परबत्ता मौजा में 59.5 डिसमिल जमीन का अधिग्रहण होगा. यह जमीन रैयती है.
मकूजान मौजा में पड़ने वाली जमीन गंगा नदी में है और यह बिहार सरकार की है. नगर निगम के सर्वे वार्ड नंबर एक में 1.44 एकड़ जमीन पुल के लिए अधिग्रहण किया जायेगा, वह रेलवे की है.
1726 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान: भागलपुर में गंगा नदी पर विक्रमशिला सेतु के समानांतर नये फोर लेन पुल के निर्माण पर 1726 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. पुल का निर्माण विक्रमशिला सेतु की बगल में पूरब होगा. पुल के बनने से दक्षिण बिहार और झारखंड का उत्तर बिहार से सीधा जुड़ाव हो सकेगा.
4.367 किमी लंबा होगा पुल समानांतर पुल : प्रधानमंत्री के विशेष पैकेज में शामिल है. इसकी लंबाई 4.367 किमी और एप्रोच रोड की लंबाई 9.942 किमी होगी. इसमें भागलपुर की ओर से 0.969 और नवगछिया की ओर से 8.964 किमी लंबाई शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola