मृत नवजात का हुआ पोस्टमार्टम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2020 3:06 AM
देवघर : देवघर-सारवां मुख्य पथ स्थित जमुना जोरिया के समीप मिले मृत नवजात के शव का बुधवार को सदर अस्पताल के चिकित्सक की ओर से पोस्टमार्टम किया गया. जानकारी मिलने के बाद नगर पुलिस के पदाधिकारी ने अस्पताल उपाधीक्षक से नवजात के शव को 72 घंटे तक डीप फ्रीजर में प्रीजर्व रखना है. ताकि उससे […]
देवघर : देवघर-सारवां मुख्य पथ स्थित जमुना जोरिया के समीप मिले मृत नवजात के शव का बुधवार को सदर अस्पताल के चिकित्सक की ओर से पोस्टमार्टम किया गया.
जानकारी मिलने के बाद नगर पुलिस के पदाधिकारी ने अस्पताल उपाधीक्षक से नवजात के शव को 72 घंटे तक डीप फ्रीजर में प्रीजर्व रखना है. ताकि उससे जुड़ी अमानवीय गुत्थी को सुलझाया जा सके. वरीय पदाधिकारियों की ओर से नगर पुलिस को मामले में यूडी कांड दर्ज करने का निर्देश दिया था.
बताते चलें कि मंगलवार को जमुनाजोर पुलिया के समीप से पुलिस ने मृत नवजात की लाश बरामद की थी. नगर थाना प्रभारी ने बताया कि, मामले में आसपास के निजी क्लिनिक से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










