झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : आजसू को वोट देना यानी भाजपा को समर्थन देना : हेमंत सोरेन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2019 7:05 AM

विज्ञापन

चंदनकियारी : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को चंदनकियारी के झामुमो प्रत्याशी विजय रजवार के पक्ष में महाल गांव में चुनावी सभा की. उन्होंने कहा कि भाजपा व आजसू में मैच फिक्स है, आजसू को वोट देने का मतलब अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा का समर्थन. अल्पसंख्यक भाइयों आपके एक […]

विज्ञापन
चंदनकियारी : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को चंदनकियारी के झामुमो प्रत्याशी विजय रजवार के पक्ष में महाल गांव में चुनावी सभा की.
उन्होंने कहा कि भाजपा व आजसू में मैच फिक्स है, आजसू को वोट देने का मतलब अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा का समर्थन. अल्पसंख्यक भाइयों आपके एक तरफ खाई है और दूसरी तरफ कुआं. झामुमो की सरकार बनी, तो आप सुरक्षित है. भाजपा मुद्दों से लोगों को भटका रही है. कहा 19 सालों में से 15 साल इन दोनों पार्टियों ने राज्य को सिर्फ लूटा है.
भाजपा ने कहा था महंगाई घटाएंगे, लेकिन प्याज 100 से 120 रुपये किलो बिक रहा है. राज्य की रघुवर सरकार पारा शिक्षकों और सेविकाओं पर लाठियां चला रही हैं. गांव के विद्यालय को बंद कर शराब की दुकानें खोली जा रही है. अब आपको निश्चय करना है कि क्या आपको डबल इंजन की सरकार चाहिए या परिवर्तन करना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola