50 की उम्र पूरी कर चुके 190 कर्मियों ने दिया वीआरएस के लिए आवेदन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2019 12:24 AM

विज्ञापन

बोकारो : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से कर्मचारियों की कटौती की जा रही है. इसके लिए 50 की उम्र पूरी कर चुके कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) योजना तीन नवंबर से लागू कर आवेदन लेना शुरू कर दिया गया है. धनबाद डिवीजन में लगभग 330 कर्मचारी कार्यरत हैं. इसमें डिवीजन के […]

विज्ञापन

बोकारो : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से कर्मचारियों की कटौती की जा रही है. इसके लिए 50 की उम्र पूरी कर चुके कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) योजना तीन नवंबर से लागू कर आवेदन लेना शुरू कर दिया गया है. धनबाद डिवीजन में लगभग 330 कर्मचारी कार्यरत हैं.

इसमें डिवीजन के धनबाद, बोकारो, बेरमो व अन्य स्थानों में कार्यरत करीब 190 कर्मचारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है. यह जानकारी शनिवार को बीएसएनएल धनबाद डिवीजन के (मंडल अभियंता प्रशासन) विद्या भूषण ने प्रभात खबर को दी. बताया : अभी कुछ और कर्मचारियों के वीआरएस के लिए आवेदन करने की उम्मीद है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तीन दिसंबर (शाम 5.30 बजे) तक समय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola