10 बजे रात के बाद नहीं बजेगा भोंपू
बोकारो : शुक्रवार को बोकारो व चंदनकियारी विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार ने अधिसूचना जारी कर दी. चुनाव के लिए नामांकन 22 से 29 नवंबर तक किया जायेगा. डीसी मुकेश कुमार ने समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया : दो दिसंबर को प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे. इन […]
बोकारो : शुक्रवार को बोकारो व चंदनकियारी विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार ने अधिसूचना जारी कर दी. चुनाव के लिए नामांकन 22 से 29 नवंबर तक किया जायेगा. डीसी मुकेश कुमार ने समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया : दो दिसंबर को प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे.
आपके शहर में
इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में 16 दिसंबर को वोट डाले जायेंगे. 36 विधानसभा बोकारो में कुल 515971 मतदाता अपने प्रत्याशी का भाग्य इवीएम में कैद करेंगे, जबकि 37 चंदनकियारी में 2,37,262 मतदाता वोट करेंगे. बोकारो के 588 में से 506 व चंदनकियारी के 297 मतदान केंद्रों में से 75 मतदान केंद्रों से बेबकास्टिंग की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए