झारखंड अंडर-23 क्रिकेट टीम में बोकारो के तीन खिलाड़ी चयनित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2019 1:48 AM
बोकारो : बीसीसीआइ की ओर से जयपुर में आयोजित अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट में भाग लेने वाली झारखंड राज्य की 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम की कमान खूंटी के विनायक विक्रम को सौंपी गयी है. इस टीम में बोकारो के तीन खिलाड़ी अतुल सिंह सुरवार, आदित्य सिंह एवं बालकृष्ण शर्मा भी […]
बोकारो : बीसीसीआइ की ओर से जयपुर में आयोजित अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट में भाग लेने वाली झारखंड राज्य की 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम की कमान खूंटी के विनायक विक्रम को सौंपी गयी है. इस टीम में बोकारो के तीन खिलाड़ी अतुल सिंह सुरवार, आदित्य सिंह एवं बालकृष्ण शर्मा भी शामिल हैं.
ये तीनों हरफनमौला खिलाड़ी झारखंड राज्य की अंडर-16, अंडर-19 व अंडर 23 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. अतुल सिंह सुरवार बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं. आदित्य सिंह बाएं हाथ के बल्लेबाज एवं दाहिने हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं. बालकृष्ण शर्मा दाएं हाथ के बल्लेबाज व दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं. तीनों बोकारो क्रिकेट कोचिंग एकेडमी के नियमित खिलाड़ी हैं.
इनके चयन पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव पीएन सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष एके गर्ग, संयुक्त सचिव राजेश्वर सिंह, संजीव रंजन, संजय पांडे, अनिल कुमार, नौशाद खान, सहायक सचिव उमेश कुमार पाठक, दिलीप सिंह, नंदकिशोर, राजीव मोहन, प्रदीप कुमार, राजीव कुमार, रूपेश कुमार, आजीवन सदस्य राजेश रंजन, ज्योति प्रकाश द्विवेदी, डीडी झा, प्रकाश मिश्रा, अजय कुमार, अजीत कुमार सिंह आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










