छापेमारी में अवैध तरीके से रेलवे टिकट काटने वाला गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो : आरपीएफ ने बीएस सिटी थाना पुलिस के सहयोग से सेक्टर दो ए स्थित आकाश वर्ल्ड नामक साइबर कैफे में शनिवार को छापेमारी की. इस दौरान साइबर कैफे में अवैध तरीके से काटा गया एक लाख पांच हजार 525 रुपये मूल्य का रेलवे टिकट जब्त किया गया. अवैध तरीके से काटा गया रेलवे टिकट […]
विज्ञापन
बोकारो : आरपीएफ ने बीएस सिटी थाना पुलिस के सहयोग से सेक्टर दो ए स्थित आकाश वर्ल्ड नामक साइबर कैफे में शनिवार को छापेमारी की. इस दौरान साइबर कैफे में अवैध तरीके से काटा गया एक लाख पांच हजार 525 रुपये मूल्य का रेलवे टिकट जब्त किया गया.
अवैध तरीके से काटा गया रेलवे टिकट बरामद होने के बाद आरपीएफ ने कैफे के संचालक सकलदीप कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया. कैफे का कंप्यूटर भी साक्ष्य के तौर जब्त किया गया है. आरपीएफ के अनुसार, आकाश वर्ल्ड कैफे का संचालक रेलवे विभाग के लाइसेंस के बिना गैर कानूनी तरीके से लोगों का रेलवे टिकट बुक कर रहा था. इससे विभाग के राजस्व की क्षति हो रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










