भईया ! तनी हेलमेटवा दीजिए ना, पेट्रोल भरवाना है
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2019 3:18 AM
बोकारो : बोकारो डीसी ने पिछले दिनों बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं देने का आदेश जारी किया था. सड़क सुरक्षा के लिए जारी आदेश जनहित में जारी किया गया था. लेकिन, डीसी साहब के आदेश का अनुपालन अक्षरश: नहीं हो रहा है. कहीं-कहीं तो खुलेआम आदेश की धज्जियां उड़ायी जा रही है, तो कहीं पिछले […]
बोकारो : बोकारो डीसी ने पिछले दिनों बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं देने का आदेश जारी किया था. सड़क सुरक्षा के लिए जारी आदेश जनहित में जारी किया गया था. लेकिन, डीसी साहब के आदेश का अनुपालन अक्षरश: नहीं हो रहा है. कहीं-कहीं तो खुलेआम आदेश की धज्जियां उड़ायी जा रही है, तो कहीं पिछले दरवाजे से काम हो रहा है.
जुगाड़ तंत्र के आगे प्रशासनिक तंत्र धोखा खा रहा है. प्रभात खबर ने गुरुवार को शहर के विभिन्न पेट्रोल पंप का मुआयना कर आदेश के अनुपालन की सच्चाई जानने की कोशिश की, जो तस्वीर सामने आयी वह डाल-डाल व पात-पात वाली कहावत को चरितार्थ कर रही थी. जिला में इंडियन ऑयल के 38, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 19 व भारत पेट्रोलियम के 10 पेट्रोल पंप हैं. रिपोर्ट सीपी सिंह की .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










