झामुमो की बदलाव यात्रा की सफलता को बीएसएल में चला जनसंपर्क अभियान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो : बोकारो के उकरीद मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से तीन सितंबर को प्रस्तावित ‘बदलाव यात्रा’ में ज्यादा से ज्यादा जय झारखंड मजदूर समाज के सदस्यों के सहभागिता को लेकर शनिवार को बोकारो स्टील प्लांट के विभिन्न विभागों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. नेतृत्व महामंत्री बीके चौधरी ने किया. श्री चौधरी ने […]
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो के उकरीद मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से तीन सितंबर को प्रस्तावित ‘बदलाव यात्रा’ में ज्यादा से ज्यादा जय झारखंड मजदूर समाज के सदस्यों के सहभागिता को लेकर शनिवार को बोकारो स्टील प्लांट के विभिन्न विभागों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. नेतृत्व महामंत्री बीके चौधरी ने किया. श्री चौधरी ने कहा : आज भाजपा के शासनकाल में देश 70 वर्ष में सबसे निचले स्तर पर आर्थिक संकट पर पहुंच गया है. श्री चौधरी ने कहा : चुनाव में किये गये बड़े-बड़े जनता से जुड़े वादे हवा-हवाई हो गये.
झारखंड में बेरोजगारी व भुखमरी खतरनाक मोड़ पर पहुंच गयी है. भ्रष्टाचार चरम पर है. धन बल के जोर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को धराशायी किया जा रहा है. झारखंड के चहुंमुखी विकास के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ही एक विकल्प है. अभियान में शंकर कुमार, आरबी चौधरी, एनके सिंह, केके मंडल, सुरेश प्रसाद, आशिक अंसारी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










