ePaper

मोबाइल को 20 हजार नहीं दिया तो युवक ने फांसी लगा दी जान

Updated at : 19 Jun 2019 3:19 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल को 20 हजार नहीं दिया तो युवक ने फांसी लगा दी जान

जारंगडीह : आधुनिक जीवन शैली का मोह व फैशन की चकाचौंध और बेमेल क्रय क्षमता की कीमत कमजोर घरों को चुकानी पड़ती है. बोकारो थर्मल थानांतर्गत जारंगडीह के एक युवक का मोबाइल की मांग को ले आत्महत्या का मामला इसी का उदाहरण है. बोकारो थर्मल थानांतर्गत जारंगडीह निवासी किरवेंद्र चक्रवर्ती के पुत्र आशीष चक्रवर्ती (25 […]

विज्ञापन

जारंगडीह : आधुनिक जीवन शैली का मोह व फैशन की चकाचौंध और बेमेल क्रय क्षमता की कीमत कमजोर घरों को चुकानी पड़ती है. बोकारो थर्मल थानांतर्गत जारंगडीह के एक युवक का मोबाइल की मांग को ले आत्महत्या का मामला इसी का उदाहरण है.

बोकारो थर्मल थानांतर्गत जारंगडीह निवासी किरवेंद्र चक्रवर्ती के पुत्र आशीष चक्रवर्ती (25 वर्ष) ने मंगलवार को सिर्फ एक मोबाइल की मांग को ले फांसी लगाकर जान दे दी. बेटे को फांसी पर लटका देख घरवाले तुरंत उसे कथारा सीसीएल अस्पताल ले गये. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम को शव गया तेनुघाट : अस्पताल द्वारा जानकारी मिलने पर बोकारो थर्मल के एएसआइ प्रेम मोहन झा व नागेंद्र हांसदा अस्पताल पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola