राशन दुकान से 70 हजार रुपये की चोरी

चास : जोधाडीह मोड़ स्थित एक राशन दुकान से चोरों ने करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली. दुकान मालिक सीताराम वर्णवाल ने बताया कि चोरी 24 मई को ही हुई है. घटना के बाद वह जरूरी काम में फंस गये, जिस कारण पुलिस को शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई. श्री […]
चास : जोधाडीह मोड़ स्थित एक राशन दुकान से चोरों ने करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली. दुकान मालिक सीताराम वर्णवाल ने बताया कि चोरी 24 मई को ही हुई है. घटना के बाद वह जरूरी काम में फंस गये, जिस कारण पुलिस को शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई. श्री वर्णवाल ने बताया कि वह 24 की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गये.
25 की सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाने पर गल्ला में रखा नकदी व सामान चोरी होने की जानकारी मिली. चोर गल्ला में रखा दो मोबाइल भी अपने साथ लेते गये हैं. चास पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. चोरों की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




