परिजनों से बदला लेने के लिए युवती ने मासूम बच्चे को मार डाला

कसमार : कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरइकला पंचायत के चैनपुर निवासी मुकेश कुमार महतो के लापता छह वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार का शव मंगलवार की शाम को गांव के ही पुरनाटांड़ स्थित जेठू महतो के कुआं से बरामद हुआ. गांव के ही गोविंद महतो की बेटी होलिका कुमारी (18 वर्ष) ने प्रेम के पेट में […]
कसमार : कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरइकला पंचायत के चैनपुर निवासी मुकेश कुमार महतो के लापता छह वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार का शव मंगलवार की शाम को गांव के ही पुरनाटांड़ स्थित जेठू महतो के कुआं से बरामद हुआ. गांव के ही गोविंद महतो की बेटी होलिका कुमारी (18 वर्ष) ने प्रेम के पेट में पत्थर बांध कर उसे कुआं में धकेल दिया था.
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले मुकेश के घर से मोबाइल चोरी करने के बाद पकड़े जाने पर परिजनों ने होलिका को डांटा-फटकारा था. उस समय उसने बदला लेने की बात कही थी. होलिका सोमवार की सुबह करीब सात बजे प्रेम को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गयी और पत्थर बांध कर उसे कुआं में धकेल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




