Bokaro News : हिस्ट्री से खुश दिखे विद्यार्थी, पॉलिटिकल साइंस ने उलझाया

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : हिस्ट्री से खुश दिखे विद्यार्थी, पॉलिटिकल साइंस ने उलझाया

Bokaro News : सीबीएसइ10वीं : 23 केंद्रों पर 9284 विद्यार्थियों ने दी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा, अधिकतर विद्यार्थियों ने अच्छे अंक आने की संभावना व्यक्त की.

विज्ञापन

बोकारो, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान (सोशल साइंस) विषय की परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. जिले के 23 केंद्रों पर 9284 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. कुल पंजीकृत 9344 परीक्षार्थियों में 60 अनुपस्थित रहे. केंद्र से बाहर आये विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा अच्छी गयी. प्रश्नपत्र अच्छा था. इतिहास, भूगोल व इकोनॉमिक्स के सवाल काफी अच्छे थे. पॉलिटिकल साइंस के प्रश्नों ने थोड़ा उलझाया. अधिकतर विद्यार्थियों ने अच्छे अंक आने की संभावना व्यक्त की. इसके साथ ही मुख्य विषयों की परीक्षाएं संपन्न हो गयी.

किस स्कूल में कितने विद्यार्थियाें ने दी परीक्षा

सविमं-3सी में 346, डीएवी-4 में 772, चिन्मय-5 में 453, होलीक्रॉस में 624, पिट्स-गोमिया में 475, डीएवी-ढोरी में 399, जीजीपीएस-5 में 831, डीपीएस-4 में 415, एवीएम-चास में 347, एमजीएम-4 में 613, डीएवी-स्वांग में 315, बीआरएल-डीएवी में 366, श्री अयप्पा-5 में 588, पेंटिकॉस्टल में-12 में 269, क्रिसेंट-6 में 289, जीजीपीएस-चास में 399, डीएवी-6 में 195, होलीक्रॉस-चंदनकियारी में 324, डीएवी-तेनुघाट में 152, डीपीएस-चास में 264, केवी-1 सेक्टर-4 में 341, केवी-सीटीपीएस में 352 व केवी-बोकारो थर्मल में 155 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी.

कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुईं परीक्षाएं : डॉ गंगवार

सीबीएसइ के सिटी को-ऑर्डिनेटर डॉ एएस गंगवार ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा पूर्णतया कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गयी. उन्होंने परीक्षाओं के सफल आयोजन में जिला प्रशासन के साथ सभी पर्यवेक्षकों, केंद्राधीक्षकों व वीक्षकों सहित समस्त सहयोगियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. डॉ गंगवार ने बताया : 10वीं बोर्ड में अब केवल संगीत, विभिन्न भाषाओं व अन्य व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं शेष रह गयी हैं, जो नौ, 10 व 11 मार्च को आयोजित की जायेगी. तीन परीक्षा केंद्रों पर 12वीं बोर्ड के योग विषय की परीक्षा भी हुई. कुल पंजीकृत 188 में से दो अनुपस्थित रहे. 186 परीक्षार्थी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola