रेलवे स्टेशन से स्कार्पियो की लूट, शक के घेरे में चालक

बालीडीह : दपू रेलवे बोकारो स्टेशन के कार स्टैंड से शुक्रवार की सुबह चतरा निवासी आनंद माथुर की स्कार्पियो (जेएच 13सी 9593) को लूट लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में चालक शक के घेरे में है. वाहन लूटे जाने के बाद कांशीझरिया के चालक भोला ने स्थानीय निवासी विजय कुमार तिवारी […]
बालीडीह : दपू रेलवे बोकारो स्टेशन के कार स्टैंड से शुक्रवार की सुबह चतरा निवासी आनंद माथुर की स्कार्पियो (जेएच 13सी 9593) को लूट लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में चालक शक के घेरे में है.
वाहन लूटे जाने के बाद कांशीझरिया के चालक भोला ने स्थानीय निवासी विजय कुमार तिवारी उर्फ भोला तिवारी (आनंद माथुर के कर्मचारी) को सूचना दी. इसके बाद विजय कांशीझरिया से चालक को लेकर जीआरपी पहुंचे और घटना की लिखित सूचना दी. फिलहाल चालक भोला कुमार से जीआरपी पूछताछ कर रही है. वहां चालक ने जीआरपी को वह चाकू सौंपा, जिसके बल पर अपराधियों ने वाहन को लूटा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




