ट्रक लूटने वाले गिरोह के दो अपराधी पकड़ाये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चार थानों की पुलिस ने गोमो स्टेशन से किया गिरफ्तार गिरिडीह की सरिया, कतरास हरिहरपुर, हजारीबाग की कटमदाग पुलिस की कार्रवाई गोमो : तीन जिलों की पुलिस ने सोमवार की रात अंतरप्रांतीय ट्रक लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई में चार थानाें की पुलिस शामिल थी. दोनों की गिरफ्तारी गोमो स्टेशन के […]
विज्ञापन
चार थानों की पुलिस ने गोमो स्टेशन से किया गिरफ्तार
गिरिडीह की सरिया, कतरास हरिहरपुर, हजारीबाग की कटमदाग पुलिस की कार्रवाई
गोमो : तीन जिलों की पुलिस ने सोमवार की रात अंतरप्रांतीय ट्रक लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई में चार थानाें की पुलिस शामिल थी. दोनों की गिरफ्तारी गोमो स्टेशन के निकट से की गयी. अपराधियों में मोहम्मद अमजद तथा मोहम्मद आलम हैं. ये लोग रामगढ़ जिले के खेलारी के रहनेवाले हैं.
गिरोह झारखंड के विभिन्न स्थानों से लूटे गये ट्रकों को हरियाणा में बेचने का काम करता था. ये लोग कतरास, हजारीबाग के कटमदाग तथा गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में चोरी व लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरोह पुलिस के नाक में दम कर रखा था. दोनों को ट्रक के सौदे को लेकर झांसा देकर गोमो स्टेशन बुलाया गया था. कतरास, हरिहरपुर, कटमदाग तथा सरिया पुलिस गोमो स्टेशन की दोनों ओर सादे लिबास में जाल बिछाये थी. गिरोह के सदस्य मोहम्मद अमजद तथा मोहम्मद आलम सफेद रंग की मारुति से सोमवार की रात गोमो स्टेशन पहुंचे. वाहन से उतरते ही पुलिस ने अमजद तथा आलम को हिरासत में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










