Bokaro News : 123 बीएसएल कर्मियों को मिला दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : 123 बीएसएल कर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
बीएसएल के मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र के मुख्य प्रेक्षागृह में शनिवार को दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ. मौके पर संयंत्र में निरंतर 25 वर्षों की उत्कृष्ट व निष्ठापूर्ण सेवा पूर्ण करने वाले 123 कर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इसमें 12 अधिशासी व 111 अनधिशासी कर्मी शामिल हैं. मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण और कार्यकारी निदेशक प्रभारी राजश्री बनर्जी ने इन्हें शुभकामना देते हुए कहा कि इस्पातकर्मियों के इस समूह का समृद्ध अनुभव और उत्साह बीएसएल को उत्कृष्टता के नये शिखर पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा.
कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ नंदा प्रियदर्शिनी और धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (मानव संसाधन – ओडी) एनके झा ने किया. मौके पर अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) चित्त रंजन मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ बिभूति भूषण करुणामय व अधिशासी निदेशक (खान) विकास मनवती सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक उपस्थित थे.बेहतर प्रदर्शन करने वाले होमगार्ड जवान सम्मानित
बोकारो स्टील प्लांट की विभिन्न इकाईयों में बेहतर कार्य प्रदर्शन करने वाले होमगार्ड जवानों को शनिवार को नगर प्रशासन विभाग में सम्मानित किया गया. सम्मान बीएसएल सिक्यूरिटी जीएम आलोक चावला व डीजीएम लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र सिंह शेखावत ने किया. श्री चावला ने कहा कि कार्यक्षेत्र में बेहतर करने वाला हर व्यक्ति सम्मान का हकदार है. श्री शेखावत ने कहा कि आप सभी अपने कार्य के प्रति सजग है. इस क्रम को लगातार जारी रखें. सम्मानित जवानों में मनोज कुमार, संजय कुमार राय, राज कुमार, अशोक कुमार महली, कृष्णा सिह, राजीव रंजन, मेराज अंसारी, अंकित कुमार, नेहल कुमार, वसीम हसन अंसारी, वीरेंद्र कुमार शर्मा, अमृता कुमारी, सलोनी कुमारी शामिल हैं. होमगार्ड संघ के सदस्यों ने सभी को बधाई दी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










