Diwali की रात बोकारो में पटाखे की चिंगारी से जलकर राख हुई कार

बोकारो: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद झारखंड समेत देश भर में दीपावली की रात जमकर आतिशबाजी हुई. पटाकों की आग और धुआं से पर्यावरण तो प्रदूषित हुआ ही, इसके कई साइड इफेक्ट भी देखने को मिले. बोकारो में पटाखे की चिंगारी से एक कार जलकर राख हो गयी. मामलाबोकारो सिटी थाना क्षेत्र के को-ऑपरेटिव […]
बोकारो: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद झारखंड समेत देश भर में दीपावली की रात जमकर आतिशबाजी हुई. पटाकों की आग और धुआं से पर्यावरण तो प्रदूषित हुआ ही, इसके कई साइड इफेक्ट भी देखने को मिले. बोकारो में पटाखे की चिंगारी से एक कार जलकर राख हो गयी.
मामलाबोकारो सिटी थाना क्षेत्र के को-ऑपरेटिव कॉलोनी का है. यहां बुधवार की देर रात आतिशबाजी ने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया. एक चिंगारी से लगी आग की वजह से देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गयी.
गनीमत यह रही कि कार के ऑयल टैंक में आग नहीं पहुंची. यदि ऐसा होता, तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था. दूसरी तरफ, समय रहते लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया और तत्काल दमकल के वाहन मौका-ए-वारदात पर पहुंच गये. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




