कसमार : वर्षों से फरार दो अपराधी गिरफ्तार

कसमार : बोकारो जिला के कसमार थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों में वांछित व लंबे समय से फरार चले रहे दो अपराधियों को कसमार पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. इस संबंध पत्रकारों को जानकारी देते हुए एएसपी (अभियान) उमेश कुमार साह एवं थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों […]
कसमार : बोकारो जिला के कसमार थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों में वांछित व लंबे समय से फरार चले रहे दो अपराधियों को कसमार पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया.
इस संबंध पत्रकारों को जानकारी देते हुए एएसपी (अभियान) उमेश कुमार साह एवं थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में टांगटोना पंचायत के नावाडीह निवासी राजेन महतो पिछले दो दशक से कसमार एवं जरीडीह थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी, डकैती, लूट आदि घटनाओं को अंजाम देने का वांछित है.
कसमार थाना में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.
इधर, धधकिया निवासी धनेश्वर करमाली वर्ष 2006 में अपने परिवार के सदस्य की हत्या कर शव को छिपाने का आरोपी है. इसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है. मौके पर एएसआइ केएन पाठक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




