ePaper

बोकारो : सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : सेल अध्यक्ष

Updated at : 14 Oct 2018 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
बोकारो : सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : सेल अध्यक्ष

लागत घटाने पर ध्यान देने की जरूरत कहा : अपनी लागत को घटाने पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है. सेल बाजार की जरूरतों को पूरा करने व प्रभावी बनाने वाले परियोजनाओं व सुविधाओं को अविलंब पूरा करें. हमारे पास इस्पात उत्पादन का 60 सालों का लंबा अनुभव व समृद्ध विरासत है. देश […]

विज्ञापन
लागत घटाने पर ध्यान देने की जरूरत
कहा : अपनी लागत को घटाने पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है. सेल बाजार की जरूरतों को पूरा करने व प्रभावी बनाने वाले परियोजनाओं व सुविधाओं को अविलंब पूरा करें. हमारे पास इस्पात उत्पादन का 60 सालों का लंबा अनुभव व समृद्ध विरासत है.
देश की बुनियादी संरचना के निर्माण से लेकर आज के नवभारत के विकास को नयी गति देने में सेल हमेशा साझीदार रहा है. इसमें बोकारो इस्पात संयंत्र की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. शायद ही राष्ट्रीय महत्व की कोई परियोजना होगी, जिसमें सेल इस्पात का इस्तेमाल न हुआ हो. श्री चौधरी ने तकनीकी-आर्थिक मानकों को और बेहतर करने के साथ गुणवत्तापूर्ण उत्पादन पर जोर दिया.
खुद को कंपनी के मालिक की हैसियत से सोचना होगा
सेल अध्यक्ष ने बीएसएल के नये बन रहे सिंटर प्लांट, आधुनिकीकृत स्टील मेल्टिंग शॉप-1, हॉट स्ट्रीप मिल व कोल्ड रोल मिल-3 की समीक्षा की. समय पर पूरा करने को कहा. बाजार में मांग बढ़ रही है. हमें प्रतिबद्धताओं से आगे बढ़कर उत्पादन करने की जरूरत है.
बाजार की मांग के हिसाब से अपनी क्षमता को उत्पादन में बदलने की जरूरत है. हमें अपने कार्य का खुद दायित्व लेना होगा. खुद को कंपनी के मालिक की हैसियत से सोचना होगा. कंपनी के हित में निर्णय लेने में जरा भी नहीं हिचकना होगा, तभी हम उत्पादन, विक्रय व लाभप्रदता को हासिल करने के लक्ष्य को पूरा कर पायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola