ePaper

16 वर्षीया पुत्री के साथ किया था दुष्कर्म, पिता दोषी करार

Updated at : 20 Sep 2018 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
16 वर्षीया पुत्री के साथ किया था दुष्कर्म, पिता दोषी करार

बोकारो : विशेष न्यायालय पोक्सो के न्यायाधीश रंजीत कुमार की अदालत ने बुधवार को दुष्कर्मी पिता को दोषी करार दिया है. यह मामला कोर्ट में यह मामला पोक्सो केस संख्या 38/18 के तहत चल रहा है. इस मामले में फैसला 22 सितंबर को सुनाया जायेगा. क्या है मामला : घटना सेक्टर 12 में 18 मार्च […]

विज्ञापन
बोकारो : विशेष न्यायालय पोक्सो के न्यायाधीश रंजीत कुमार की अदालत ने बुधवार को दुष्कर्मी पिता को दोषी करार दिया है. यह मामला कोर्ट में यह मामला पोक्सो केस संख्या 38/18 के तहत चल रहा है. इस मामले में फैसला 22 सितंबर को सुनाया जायेगा.
क्या है मामला : घटना सेक्टर 12 में 18 मार्च 2018 को हुई थी. 19 मार्च 2018 को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. पिता 18 मार्च 2018 की रात में शराब पीकर घर आया और अपनी पत्नी के साथ मारपीट की. मारपीट के भय से पत्नी घर से बाहर निकल गयी थी. उसके बाद उसने कमरा बंदकर लिया. 16 वर्षीय पुत्री अपने 10 वर्षीय भाई के साथ सो रही थी.
उसने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया. बीच में भाई जग गया और घर का दरवाजा खोल कर बाहर बैठी मां को उसने जानकारी दी. मां भागकर घटना की जानकारी पुलिस को दी. लेकिन तब तक वह अपनी पुत्री के साथ दो बार दुष्कर्म कर चुका था. पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola