चंदनकियारी से शुरू होगा झाविमो का ''हल्ला बोल पोल खोल'' अभियान
Updated at : 01 Sep 2018 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की रघुवर सरकार कुछ दिनों की मेहमान है. 2019 में जनता दोनों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेगी. यह बात झाविमो बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज ने कही. शुक्रवार को वेस्टर्न फाॅर्म होटल – नया मोड़ में झाविमो बोकारो जिला कार्यसमिति की बैठक हुई. डॉ सुरेंद्र […]
विज्ञापन
बोकारो : केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की रघुवर सरकार कुछ दिनों की मेहमान है. 2019 में जनता दोनों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेगी. यह बात झाविमो बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज ने कही. शुक्रवार को वेस्टर्न फाॅर्म होटल – नया मोड़ में झाविमो बोकारो जिला कार्यसमिति की बैठक हुई. डॉ सुरेंद्र बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे.
इसमें विधानसभा स्तरीय हल्ला बोल पोल खोल अभियान की सफलता के बारे में चर्चा की गयी. डॉ सुरेंद्र ने कहा : चंदनकियारी से झाविमो का हल्ला बोल पोल खोल चोर मचाये शोर कार्यक्रम की शुरुआत 16 सितंबर को होगी. झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे. कहा : जनता के बीच भगोड़े मंत्री को पोल खोला जायेगा.
केंद्रीय सचिव सरोज सिंह ने कहा : भाजपा सरकार चरित्र खो चुकी है. भाजपा को जनता के सामने बेनकाब किया जायेगा. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रकाश सिंह ने कहा : भाजपा सरकार में संवैधानिक नीतियों की तिलांजली दी जा रही है. मौके पर अश्विनी कुमार पांडेय, जयनारायण मरांडी, मंतोष सोरेन, नजमुल होदा, खाड़ेराम मुर्मू, रामलाल सोरेन, तैयबुल कादरी, दिलीप यादव, राजेश कुमार, दिलीप बाउरी, अरिज हुसैन, सहदेव साव, अब्दुल बारी, प्रमोद महतो, बलराम यादव समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




