बकरीद के दौरान विशेष सतर्कता बरतें
बोकारो : मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी व डीजीपी डीके पांडेय ने शनिवार को बकरीद के दौरान विधि व्यवस्था संधारण से संबंधित वीडियो संवाद किया. इसमें बोकारो जिला से डीआइजी कोयला क्षेत्र प्रभात कुमार, डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल व एसपी कार्तिक एस शामिल हुए. मुख्य सचिव ने कहा : त्योहार के दौरान जिला व पुलिस प्रशासन […]
बोकारो : मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी व डीजीपी डीके पांडेय ने शनिवार को बकरीद के दौरान विधि व्यवस्था संधारण से संबंधित वीडियो संवाद किया. इसमें बोकारो जिला से डीआइजी कोयला क्षेत्र प्रभात कुमार, डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल व एसपी कार्तिक एस शामिल हुए. मुख्य सचिव ने कहा : त्योहार के दौरान जिला व पुलिस प्रशासन विशेष सतर्कता बरते. आपात की स्थिति से निबटने के लिए पूर्व में ही तैयारी सुनिश्चित कर लें. उन्होंने बोकारो उपायुक्त को निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित करते हुए मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करे.
जिलों के चेक नाका व पुलिस पेट्रोलिंग कराकर अवैध तरीके से जिले में प्रवेश कराये जा रहे पशुओं की तस्करी को रोकने का निर्देश दिया. डीजीपी ने सोशल मीडिया पर भी नजर रखने को कहा. डीसी-एसपी ने बताया कि सभी सोशल मीडिया ग्रुपों को चिह्नित कर लिया गया है व सभी क्षेत्रीय थाना प्रभारियों को ग्रुप में शामिल कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही शांति समिति की बैठक कराने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों व अंचल अधिकारियों को दिया गया है. वीडियो संवाद के दौरान चास एसडीओ सतीश चंद्रा भी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए