पप्र से सभी जाति-धर्म-गुरु परंपरा के लोग लाभान्वित

बोकारो: परमं शरणं गच्छामि, हंसं शरणं गच्छामि, अद्वैतं शरणं गच्छामि, आनंदं शरणं गच्छामि, चरणं शरणं गच्छामि.. सोमवार की शाम सेक्टर 1सी/181 में पप्र की प्रार्थना सभा हुई. मुख्य प्रचारक सुशीला सिंह ने उपस्थित लोगों को पी थ्री वाई से लाभ लेने के लिए 11 पवित्र सूत्र बताया. कहा : पप्र करें, लाभ लें. आपका अनुभव […]
बोकारो: परमं शरणं गच्छामि, हंसं शरणं गच्छामि, अद्वैतं शरणं गच्छामि, आनंदं शरणं गच्छामि, चरणं शरणं गच्छामि.. सोमवार की शाम सेक्टर 1सी/181 में पप्र की प्रार्थना सभा हुई.
मुख्य प्रचारक सुशीला सिंह ने उपस्थित लोगों को पी थ्री वाई से लाभ लेने के लिए 11 पवित्र सूत्र बताया. कहा : पप्र करें, लाभ लें. आपका अनुभव ही प्रमाण होगा. आज प्रत्येक जाति, धर्म, गुरु परंपरा के लोग अपना धर्म मानते हुए पप्र व परम योग करके अपनी इच्छाएं पूर्ण कर रहे हैं. सुशीला सिंह ने कहा : पी थ्री वाई एक तकनीक है, जिसके पीछे परमजी की अदृश्य अलौकिक शक्ति है. इससे जीवन सफल होता है. मानव जीवन की सभी सुखद इच्छाएं पूर्ण होती है. इसमें खाने-पीने व आचरण संबंधी कोई बंधन नहीं है. वर्तमान में मानव सुख, शांति व स्वस्थ जीवन की कामना के लिए इधर-उधर भटक रहा है, जो पी थ्री वाई से संभव है. बताया : पप्र व परम योग से अलौकिक व लौकिक लाभ मिलता है. सैकड़ों लोग लाभान्वित हो चुके हैं.
लौकिक व अलौकिक लाभ : श्रीमती सिंह ने बताया : प्रप्र व परमयोग से अलौकिक लाभ के तहत मानसिक शांति, आध्यात्मिक अनुभव, इष्ट दर्शन, परिवार में सुख शांति व स्नेह संबंध स्थापित होता है. लौकिक लाभ के तहत परिवार, नौकरी, बीमारी, उद्योग-व्यापार, खेती, पशुपालन, राजनीतिक, प्रशासन, डॉक्टर व इंजीनियर, वकील, विद्यार्थी, तंत्र विद्या, संकट व यात्र संबंधी लाभ मिलता है. मौके पर एनकेपी सिंह, शशि प्रकाश, ओम प्रकाश, प्रीति सिंह, अनामिका सिंह, रेणु सिंह सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




