दोस्तों ने पीट-पीट कर किया था जख्मी

Published at :30 May 2014 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
दोस्तों ने पीट-पीट कर किया था जख्मी

बोकारो: भारतीय थल सेना में नौकरी ज्वाइन करने की खुशी मनाने के दौरान युवक नागमणी सिंह (21 वर्ष) को उसके दोस्तों ने पीट-पीट कर जख्मी कर दिया था. इलाज के दौरान नागमणी की मौत बोकारो जेनरल अस्पताल में 28 मई को हो गयी थी. मृतक बीएसएल एलएच, स्ट्रीट संख्या 09, आवास संख्या 146 निवासी सेवानिवृत […]

विज्ञापन

बोकारो: भारतीय थल सेना में नौकरी ज्वाइन करने की खुशी मनाने के दौरान युवक नागमणी सिंह (21 वर्ष) को उसके दोस्तों ने पीट-पीट कर जख्मी कर दिया था. इलाज के दौरान नागमणी की मौत बोकारो जेनरल अस्पताल में 28 मई को हो गयी थी. मृतक बीएसएल एलएच, स्ट्रीट संख्या 09, आवास संख्या 146 निवासी सेवानिवृत एचएससीएल कर्मी पीएन सिंह का पुत्र था.

नागमणी की मौत के बाद उसके भाई विनय कुमार ने स्थानीय सेक्टर चार थाना में बयान दर्ज कराते हुए कॉलोनी के ही पांच युवकों को अभियुक्त बनाया है. अभियुक्तों में बीएसएल एलएच, स्ट्रीट संख्या 04, आवास संख्या 104 निवासी अरूण कुमार भगत उर्फ चिकू, स्ट्रीट संख्या 06, आवास संख्या 117 निवासी प्रदीप कुमार, स्ट्रीट संख्या 06, आवास संख्या 167 निवासी विजय कुमार, स्ट्रीट संख्या 02, आवास संख्या 77 निवासी मुकेश कुमार पासवान व शैलेश तिवारी शामिल हैं. बयान में बताया गया है कि नागमणी को भारतीय थल सेना के सिंकदराबाद कैंप ने 20 जून को ज्वाइन करने का कॉल लेटर आया था. 24 मई की शाम कॉलोनी में रहने उक्त युवक नागमणी के घर आये. नौकरी मिलने की खुशी की पार्टी देने का मांग की. नागमणी पार्टी देने को तैयार हो गया. अपनी बाइक लेकर युवकों के साथ घर से निकल गया.

कुछ घंटे के बाद पता चला कि नागमणी कॉलोनी के बंद पड़े लकड़खंदा स्कूल में जख्मी पड़ा है. परिजन जब स्कूल में गये, तो बाइक बाहर खड़ी थी. नागमणी बेहोशी की हालत में विद्यालय के दूसरे तल्ले पर अकेले पड़ा हुआ था. उसके सभी दोस्त भाग चुके थे. इलाज के लिए उसे बीजीएच भरती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि सिर में चोट लगने से नागमणी की हालत गंभीर है. इलाज के दौरान 28 मई को उसकी मौत हो गयी. अभियुक्तों पर साजिश के तहत जान मारने की नियत से मारपीट कर जख्मी करने व हत्या करने का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola