मोबाइल पर विवाहिता को परेशान करने वाला जेल गया

Published at :30 May 2014 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल पर विवाहिता को परेशान करने वाला जेल गया

बोकारो: नगर के सेक्टर 12 सी निवासी एक विवाहिता को मोबाइल फोन पर परेशान करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक सेक्टर चार जी, आवास संख्या 4107 निवासी संजय भारती (23 वर्ष) है. घटना की प्राथमिकी विवाहिता के पिता ने दर्ज करायी है. मामला दर्ज कराते हुए बताया है : […]

विज्ञापन

बोकारो: नगर के सेक्टर 12 सी निवासी एक विवाहिता को मोबाइल फोन पर परेशान करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक सेक्टर चार जी, आवास संख्या 4107 निवासी संजय भारती (23 वर्ष) है.

घटना की प्राथमिकी विवाहिता के पिता ने दर्ज करायी है. मामला दर्ज कराते हुए बताया है : संजय भारती विवाहिता के ससुराल के मोबाइल फोन पर कॉल कर बराबर परेशान करता है. ससुराल वाले जब फोन उठाते है, तो संजय कहता है कि विवाहिता उसकी पत्नी है. विवाहिता के पति इंश्योरेंस कंपनी में पदाधिकारी है.

उनके मोबाइल फोन पर भी कॉल कर संजय विवाहिता के संबंध में ईल बातें करता है. संजय के कॉल से विवाहिता का ससुराल का माहौल काफी खराब हो गया था. घर में बराबर झगड़ा होता रहता था. अंतत: विवाहिता के पिता ने पुलिस को संजय का मोबाइल नंबर बता कर कार्रवाई का अनुरोध किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर संजय को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि संजय का चरित्र पूर्व से ही कुछ इसी तरह का है. पहले भी वह इस तरह की हरकत कर परेशान कर चुका है. दुबारा गलती नहीं करने का बांड भर कर संजय पूर्व में छूटा था. विवाहिता का विवाह 2013 में हुआ था. विवाह के बाद से ही लगातार संजय उसे परेशान कर रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola