आज से जनसाधारण सुपर फास्ट एक्सप्रेस

Published at :30 May 2014 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
आज से जनसाधारण सुपर फास्ट एक्सप्रेस

बोकारो: रांची से नयी दिल्ली के बीच पूर्व मध्य रेलवे की ओर से ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक जनसाधारण स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. शुक्रवार 30 मई से 27 जून तक 04005 रांची-नई दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस चलेगी. यह ट्रेन रांची से रात 9.05 बजे चलेगी और शाम 5.45 नई दिल्ली पहुंचेगी. रांची से यह ट्रेन मुरी, बोकारो, गोमो, […]

विज्ञापन

बोकारो: रांची से नयी दिल्ली के बीच पूर्व मध्य रेलवे की ओर से ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक जनसाधारण स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. शुक्रवार 30 मई से 27 जून तक 04005 रांची-नई दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस चलेगी.

यह ट्रेन रांची से रात 9.05 बजे चलेगी और शाम 5.45 नई दिल्ली पहुंचेगी. रांची से यह ट्रेन मुरी, बोकारो, गोमो, गया, मुगलसराय, इलाहाबाद, कानपुर होते हुए नई दिल्ली जायेगी. यह ट्रेन 30 मई के अलावा जून में छह, 13, 20 व 27 को चलेगी. वहीं नयी दिल्ली से यह ट्रेन 04006 29 मई से 26 जून के बीच प्रत्येक गुरुवार को शाम सात बजे खुलेगी. यह ट्रेन शुक्रवार को दिन के 3.45 रांची पहुंचेगी. इसमें 18 कोच व दो ब्रेक भान रहेगा.

यह ट्रेन 22.15 बजे मुरी पहुंचेगी और 22.20 बजे वहां से खुलेगी. यह ट्रेन रात 23.20 बोकारो स्टील सिटी पहुंचेगी और 23.25 बजे खुलेगी. 00.25 बजे यह ट्रेन गोमो पहुंचेगी और 00.30 बजे वहां से खुलेगी. यह ट्रेन प्रात: 03.30 बजे गया पहुंचेगी और 03.35 बजे खुलेगी. मुगलसराय प्रात: 06.25 बजे पहुंचेगी और 06.30 बजे वहां से खुलेगी. प्रात: 08.40 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी और 08.45 वहां से खुलेगी. दिन के साढ़े दस बजे यह ट्रेन कानपुर पहुंचेगी और 10.35 बजे वहां से खुलेगी. नयी दिल्ली से यह ट्रेन मई में 29 के अलावा जून में पांच,12,19 व 26 को खुलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola