जीवन सहायक यंत्र के लिए 494 जरूरतमंदों ने कराया निबंधन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चास : राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहायक यंत्र उपलब्ध कराने के लिए दो दिवसीय जिलास्तरीय शिविर का आयोजन चास प्रखंड कार्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी चास कपिल कुमार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण […]
विज्ञापन
चास : राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहायक यंत्र उपलब्ध कराने के लिए दो दिवसीय जिलास्तरीय शिविर का आयोजन चास प्रखंड कार्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी चास कपिल कुमार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के माध्यम से गरीब वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग का लाभ पहुंचाने के लिए शिविर लगाया गया है.
कहा कि शिविर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के लिए 60 वर्ष से अधिक सभी नागरिकों व एडिप योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों को जीवन सहायक उपकरण जैसे श्रवण यंत्र, ब्लाइंड स्टीक, ट्राइ साइकिल, व्हील चेयर, फोल्डिग छड़ी, कृत्रिम अंग एवं एमएसआइइडी़, कीट लाभुकों का चयन किया गया. सभी चयनित लाभुकों को दो माह के अंदर शिविर लगाकर कृत्रिम उपकरण उपलब्ध करा दिया जायेगा. वयोश्री योजना अंतर्गत 326 आवेदन प्राप्त हुए व एडिप योजना के तहत 168 आवेदकों का निबंधन किया गया. मौके पर जेएसएस विवेकानंद चौधरी, बीसीओ अश्विनी कुमार सहित अन्य प्रखंड कर्मी व जिला स्तरीय कर्मी मौजूद थे.
जरूरतमंदों का लगा रहा तांता
जरूरतमंद बुजुर्ग व लोग कृत्रिम अंग प्राप्त करने के लिये सुबह से ही चास प्रखंड कार्यालय में पहुंच गये. कुछ असहाय व्यक्ति अपने नंबर के इंतजार में धूप में खड़े रहे. गर्मी से बचने के लिये कई लोगों ने पेड़ के नीचे गुजार कर अपने नंबर का इंतजार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










