कोल अधिकारियों की न्यू पेंशन स्कीम को मंजूरी, कार्यरत अधिकारी भी होंगे लाभान्वित, जानें
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एक जनवरी 2007 के बाद सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ-साथ कार्यरत अधिकारी भी होंगे लाभान्वित बेरमो : एसइसीएल सहित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत कोयला अधिकारियों की न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) को कोयला मंत्रालय की मंजूरी मिल गयी है. इस संबंध में कोयला मंत्रालय के उप निदेशक डीके शर्मा के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी […]
विज्ञापन
एक जनवरी 2007 के बाद सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ-साथ कार्यरत अधिकारी भी होंगे लाभान्वित
बेरमो : एसइसीएल सहित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत कोयला अधिकारियों की न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) को कोयला मंत्रालय की मंजूरी मिल गयी है.
इस संबंध में कोयला मंत्रालय के उप निदेशक डीके शर्मा के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. कोल बोर्ड की मंजूरी के पश्चात अधिकारियों की न्यू पेंशन स्कीम लागू कर दी जायेगी. इससे एक जनवरी 2007 के बाद रिटायर हुए अधिकारियों के साथ-साथ कार्यरत अधिकारी भी लाभान्वित होंगे.
एक जनवरी 07 से है लंबित : एक जनवरी 2007 को कोयला अधिकारियों के वेतन पुनरीक्षण के दौरान न्यू पेंशन स्कीम का प्रावधान किया गया था. बावजूद इसका लाभ अधिकारियों को नहीं मिल रहा है, जबकि इस मद में राशि की कटौती हो रही है. आधिकारिक सूत्रों की माने तो न्यू पेंशन स्कीम फंड में कई हजार करोड़ रुपये जमा हैं.
एक जनवरी 2007 से बेसिक और डीए की 9.84 प्रतिशत राशि स्कीम के तहत मिलनी है. सूत्रों कि माने तो जनवरी 2007 के बाद सेवानिवृत्त अधिकारियों को एकमुश्त भुगतान किया जायेगा, जबकि कोल कंपनियों में कार्यरत लगभग साढ़े 17 हजार अधिकारियों को नकद भुगतान की जगह फंड मैनेजर के माध्यम से निवेश का ऑप्शन दिया जायेगा. कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों का कहना है कि लंबी प्रतीक्षा के बाद मंत्रालय ने अधिकारियों को तोहफा दिया है. कोल इंडिया के वर्तमान चेयरमैन एके झा के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी हो रही है.
बेसिक के अनुसार मिलेगा लाभ : एक अधिकारी को औसतन आठ से दस हजार रुपये तक का लाभ मिलेगा. अगर किसी अधिकारी का वेतन एक लाख है, तो लगभग दस हजार रुपये महीने का फायदा होगा. हालांकि अधिकारियों को उनके बेसिक के मुताबिक इसका
लाभ मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










