डाकघर हुआ ऑनलाइन, अब नहीं काटना पड़ेगा काउंटर का चक्कर

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : जिले के प्रधान डाकघर सहित सभी उप डाकघर में मंगलवार को कोर सिस्टम इंटीग्रेटर (सीएसआइ) शुरू हो गया. डाकपाल सोमनाथ मित्रा ने कहा : प्रतिस्पर्धा के युग में डाकघर बैंकों से पिछड़ते जा रहे थे. अब डाकघरों ने भी अपना कार्य ऑनलाइन शुरू कर दिया है. इससे हजारों उपभोक्ताओं को फायदा होगा. इस […]

विज्ञापन
बोकारो : जिले के प्रधान डाकघर सहित सभी उप डाकघर में मंगलवार को कोर सिस्टम इंटीग्रेटर (सीएसआइ) शुरू हो गया. डाकपाल सोमनाथ मित्रा ने कहा : प्रतिस्पर्धा के युग में डाकघर बैंकों से पिछड़ते जा रहे थे. अब डाकघरों ने भी अपना कार्य ऑनलाइन शुरू कर दिया है. इससे हजारों उपभोक्ताओं को फायदा होगा.
इस सिस्टम से डाक विभाग ने डिजिटल इंडिया की ओर एक कदम और बढ़ाया है. डाकपाल ने बताया : पहले डाकघरों में बुकिंग, वितरण व बचत संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता था. अब इन सभी को सीएसआइ के तहत एक ही कॉमन प्लेटफॉर्म पर लाया गया है. उन्होंने कहा : डाकघर का अधिकांश सिस्टम पहले ही ऑनलाइन किया जा चुका है. यह सिस्टम डाकघर को पेपरलेस बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. इससे समय और धन दोनों की बचत होगी. काम में भी पारदर्शिता आयेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola