बोकारो : लुगु पहाड़ी से हथियारों का जखीरा बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : जिले के नक्सल प्रभावित लुगू पहाड़ी में नक्सलियों के द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले हथियारों का जखीरा बरामद किया है. बोकारो पुलिस और सीआरपीएफ ने एनआईए की अगुवाई में यह कार्रवाई की है. बता दें कि पिछले दिनों पुलिस ने चार्ली नामक नक्सली को गिरफ्तार किया था. चार्ली से पूछताछ के दौरान यह […]
विज्ञापन
बोकारो : जिले के नक्सल प्रभावित लुगू पहाड़ी में नक्सलियों के द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले हथियारों का जखीरा बरामद किया है. बोकारो पुलिस और सीआरपीएफ ने एनआईए की अगुवाई में यह कार्रवाई की है. बता दें कि पिछले दिनों पुलिस ने चार्ली नामक नक्सली को गिरफ्तार किया था. चार्ली से पूछताछ के दौरान यह अहम जानकारी हाथ लगी.
एनआईए की अगुवाई में आज की गई छापेमारी में लुगू पहाड़ी से 15 रेगुलर वेपन, 10 थ्री नॉट थ्री रायफल, पिस्टल और कारबाइन बरामद किया गया है. नक्सली चार्ली की गिरफ्तारी पाँच मार्च को गिरिडीह जिले में की गयी थी. इस दौरान चार्ली के साथ अन्य 14 ओर नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद एनआईए ने चार्ली से पूछताछ की थी. इसी दौरान चार्ली की निशानदेही पर हथियारों का जखीरा पकड़ा जा सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










